ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और महाविद्यालयों के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किये है | जहां राज्य में होने वाले 17 अक्टूबर को छात्र संघ चुनाव के लिए पूरी सावधानी बरतने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधो के लिए कहा गया |
सरकार ने छात्र संघ चुनाव करवाने की पहल की
सीएम ने कहा कि प्रदेश में 22 साल के बाद छात्र संघ चुनाव करवाने की सरकार ने पहल की है | इससे पूर्व इनेलो और कांग्रेस की सरकार सत्ता में रही हैं | लेकिन छात्र संघ चुनाव करवाने की बात किसी ने नहीं की |


