ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 22 साल के बाद छात्र संघ के चुनावों की घोषणा कर दी गई है | यह 15 अक्टूबर से पहले पहले चुनाव करा दिये जायेंगे | इस बात की जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने देते हुए कहा कि बीजेपी का वादा काफी चुनौतियों के बाद पूरा किया गया है |
छात्र संघ के चुनावों में 725 कॉलेज और 18 यूनिवर्सिटी भाग ले रही है |जिसमें करीब 5 लाख छात्र अपना मत का प्रयोग कर पायेंगे | जिसके लिए सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली है | सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जाएगे | शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में अप्रत्यक्ष प्रक्रिया से चुनाव संपन्न होंगे और 15 अक्टूबर से पहले चुनाव पूर्ण हो जायेंगी साथ ही उसी दिन ही चुनाव के नतीजें भी आजायेंगे |
Watch Video
https://youtu.be/fXjAXnbWocg
