एक साल में पंजाब में 30 प्रतिशत घटे पराली जलाने के मामले

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब में पराली जलाने के मामले में पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत की कमी आई है। इसका खुलासा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब में पराली जलाने के मामले में पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत की कमी आई है। इसका खुलासा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के समक्ष किया है। बोर्ड ने NGT को बताया कि साल 2016 में पराली जलाने के 22,269 मामले सामने आए थे, जबकि इस साल 14,432 मामले दर्ज किए गए हैं। दरअसल, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में पराली जलाने के मामलों की जांच की जा रही है। इसके बाद पराली जलाने के कारण दिल्ली-एनसीआर में होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के एक्शन प्लान पर काम किया जाएगा।दूसरी तरफ NGT ने NTPC को भी नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने सवाल किया है कि NTPC किसानों से पराली को क्यों नहीं लेती है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर प्राधिकरण ने NTPC को निर्देश दिया है कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किसानों से वो पराली ले। इस मामले की अगली सुनवाई 8 नवंबर को होगी। प्राधिकरण ने पंजाब, उत्तरप्रदेश और हरियाणा की पंचायतों, सामाजिक संस्थानों, सरकारी विभागों के साथ आम लोगों को भी सामूहिक रूप से पहल करने का निर्देश दिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *