Earthquake News: गुजरात के कच्छ में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे लोग घरों से बाहर भागे

Gujarat Earthquake News: गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता…

Gujarat Earthquake News: गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. गांधीनगर स्थित आईएसआर ने कहा कि भूकंप सुबह 10.06 बजे आया और इसका केंद्र भचाऊ से 18 किमी उत्तर पूर्व में स्थित था.(Gujarat Earthquake News) 

जिला प्रशासन ने बताया कि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इस महीने जिले में तीन से अधिक तीव्रता का यह तीसरा भूकंप है. 23 दिसंबर को कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था. आईएसआर के मुताबिक, 7 दिसंबर को जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *