Andaman and Nicobar Island: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के तेज झटके, अफरा-तफरी का माहौल, सहमे लोग

Andaman and Nicobar Island: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज…

Andaman and Nicobar Island: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई, जबकि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 6.3 बताई.

भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर नीचे गहराई में था. इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

आपको बता दें कि अंडमान सागर और उसके आसपास के द्वीपीय क्षेत्र भूकंप के लिए काफी संवेदनशील माने जाते हैं, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं और सुनामी का भी खतरा बना रहता है.

यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब करीब दो सप्ताह पहले दिल्ली-एनसीआर में लगातार दो दिन तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधि ने विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क कर दिया है.

इसके अलावा, 30 जून को भी अंडमान सागर में भूकंप आया था, जिसमें तीन घंटे के अंदर तीन बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. इन भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7, 4.6 और 4.7 मापी गई थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *