प्रदेश भर की अनाज मंडी में व्यापारियों की हड़ताल, ई-ट्रेडिंग के विरोध में आढ़ती

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश भर की अनाज मंडी के व्यापारी हड़ताल पर चले गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि न कोई खरीदारी होगी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश भर की अनाज मंडी के व्यापारी हड़ताल पर चले गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि न कोई खरीदारी होगी और न ही कोई बिक्री होगी। दरअसल, ई- ट्रेडिंग के विरोध में प्रदेश भर के आढ़ती हड़ताल कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा नरमे की सीधी खरीद और हरियाणा सरकार द्वारा व्यापारियों के साथ बातचीत में किए गए वादे पूरे नहीं होने के खिलाफ आढ़ितयों में रोष है। आज हरियाणा में सभी 208 मंडियों में कामकाज ठप कर व्यापारियों ने हड़ताल कर दी है। इसी के चलते आज जींद में भी दिनभर अनाज मंडी बंद रहेगी।

उधर फतेहाबाद की अनाज मंडी में भी व्यापारियों ने हड़ताल की, यहां तक की आढ़तियों ने अनाज मंडी के गेट बंद करके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। वहीं, फतेहाबाद व्यापार मंडल के सचिव रमेश तनेजा ने बताया कि केंद्र सरकार अब नरमा की सीधी खरीद करेगी, जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है, उन्होंने कहा कि सरकार पेमेंट लेट होने पर 7वें दिन ब्याज लागू करने की बात से पीछे हट गई है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है और हर रोज नियमों में बदलाव करके आढ़तियों को परेशान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *