तीन महीने के अंदर बेअदबी के दोषी होगें जेल के पीछे- रंधावा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में हुई बेअदबी मामलों की रिपोर्ट पंजाब सरकार के सामने आ गई है। जिसके बाद सूत्रों से बड़ी खबर सामने आई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में हुई बेअदबी मामलों की रिपोर्ट पंजाब सरकार के सामने आ गई है। जिसके बाद सूत्रों से बड़ी खबर सामने आई है कि रिपोर्ट के पेश हो जाने के बाद पंजाब सरकार ने इस मामले पर बड़ी कार्रवाई किए जाने का दावा किया है। सूत्रों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि तीन महीने के अंदर अंदर आरोपियो के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएगे और उनको गिरफ्तार भी किया जाएगा।

sukhjinder singh randhawa

साथ ही उनका ये  भी कहना है कि विधानसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अकालियों को घेरा था। सूत्रों का ये भी कहना है कि जस्टिस कमीशन के अंदर जिनके भी नाम आए है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विधानसभा में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेअदबी के मामले को सीबीआई को सौंप दिया था पर इसके बाद अपनी गलती को सुधारते हुए उन्होने इस मामले के लिए पंजाब में ही एक विशेष टीम को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *