ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदूषण की समस्या हर राज्य में सबसे बड़ी समस्या है। जैसे जैसे कोई भी देश विकसित हो रहा है वैसे ही देश में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती जा रही है। जिस कारण देश की सरकार की जिम्मेवारी बनती है कि वो इस समस्या का निपटारा करें। पर देश में से ये समस्या कम होने की जगह और भी बढ़ती जा रही है। वहीं चीन जैसे देश में प्रदूषण की समस्या के निपटारे के लिए एक सख्त कदम उठाया है।
बता दें कि चीन ने पिछले 10 महीने में प्रदूषण सें संबंधित अपराधों के चलते करीब 3500 लोगों को सजा दी गई है। चीन के एक स्थानिक अधिकारी का कहना है कि प्रदूषण के साथ जुड़े किसी भी अपराध में नर्मी ना इस्तेमाल करें। अधिकारियों का ये भी कहना है कि वातावरण के साथ जुड़े किसी भी नियम की उल्लं घना करने वाले को माफ नहीँ किया जाएगा। इसके अलावा वातावरण की शुद्धता को लेकर पुलिस को भी सख्ती बरतने के आदेश दिए गए है।

