फगवाड़ा में हिंसा के बाद तनाव, 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 13 अप्रैल को जातीय हिंसा के बाद पैदा हुए तनावग्रस्त हालात से निपटने के लिए फगवाड़ा में भारी संख्या में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 13 अप्रैल को जातीय हिंसा के बाद पैदा हुए तनावग्रस्त हालात से निपटने के लिए फगवाड़ा में भारी संख्या में पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात कर दिए गए हैं। वहीं आज पुलिस दस्तों की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। आई.जी. जालंधर की ओर से पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आपातकालीन हालात से निपटने के लिए पुलिस और पैरा-मिलिट्री फोर्स की विशेष मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को फगवाड़ा में हर हालात में अमन-शांति की स्थापना के प्रति पूरी तनदेही से ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए। एहतियातन पंजाब सरकार ने जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और लुधियाना में एक दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद दी हैं ।

 हिंसा के बाद माहौल तनावग्रस्त

विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात

पुलिस दस्तों ने निकाला फ्लैग मार्च

5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

Watch Video 

https://youtu.be/x5gNmf1OIFI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *