Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण गुरुवार तड़के कई जिलों में बारिश हुई. आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. (Punjab-Haryana Weather Update) आज पंजाब के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. आज पंजाब के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (Punjab Weather Update) मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आएगी. जबकि कल पठानकोट में 1.8 मिमी, गुरदासपुर में 1.7, अमृतसर में 0.7 और होशियारपुर में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में वीरवार को मौसम में बदलाव आ गया. कई जिलो में तड़के बूंदाबांदी हुई जिससे ठंडक बढ़ गई. नारनाैल में वीरवार सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



