ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली में बवाना में हुए अग्निकांड के कारण 17 लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। आपको बता दें हादसे में जीवित बचे एक मजदूर ने बताया कि मरने वालों की जान बचाई जा सकती थी।
फैक्ट्री मालिक मनोज जैन रोज फैक्ट्री का दरवाजा इसलिए बंद कर देता था कि मजदूर 6 घंटे की शिफ्ट पूरी करके ही बाहर जाए। इसके इलावा उसने ये भी बताया कि मालिक के कहने पर ही चौकीदार ने ही दरवाजा बंद किया था। इतना ही नहीं जब हादसे हुआ था तो सबसे पहले इसकी जानकारी चौकीदार को ही मिली थी।
नशे में होने के कारण वो समय़ रहते दरवाजा नहीं खोल सका। यदि वो गेट खोल देता तो शायद मरने वालों की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के साथ साथ चौकीदार पर भी कारवाई की जा रही है।


