लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शादी या खुशी के मौके पर झुठी शान को दिखाने के लिए फायरिंग करते है, जिस कारण जहां खुशी का माहौल होता है वही पर दुख पसर जाता है।
लोग अपने दिखावे को दिखाने के चक्कर में अपनो का ही खुन बहा लेते है। पर फिर भी लोग इन घटनाओं के बाद भी सावधान नहीं होते है और ना ही ऐसा करने से रूकते है।
फायरिंग की ज्यादातर वारदातें पंजाब और हरियाणा से सामने आती है। इन फायरिंग के कारण पंजाब के बंठिड़ा में एक डांसर की और कोटकपूरा में एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
वही दूसरी तरफ हरियाणा के यमुनानगर में एक तीन साल के बच्चे की और करनाल में एक औरत की मौत हो गई थी।
आपको बता दें कि सरकार ने शादी के समय या किसी भी समारोह में फायरिंग करने पर पाबंदी लगाई हुई है।
फिर भी लोग फायरिंग करने से नहीं रूकते जिस कारण उनके किसी अपने की जान चली जाती है।





