पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान, ‘2009 का इतिहास दोहराएगी कांग्रेस’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  दिल्ली में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा खत्म होने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-  दिल्ली में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा खत्म होने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा सफल रही है और बीजेपी के राज से जनता परेशान हो चुकी है | उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में उम्मीद से ज्यादा जनसमर्थन मिला | उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2009 का इतिहास एक बार फिर से दोहराएगी |

Hooda

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव जीतेगी | बीजेपी की ओर से दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगे आय से अधिक संपत्ति के मामले पर कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा ईमानदार हैं | अरावली में हुए हजारों करोड़ के घोटाले का बीजेपी के पास कोई जवाब नहीं है..अंबाला में बीजेपी के जिला अध्यक्ष के बेटे को पंजाब में नशा तस्करी के मामले में पकड़े जाने पर कहा कि इस पूरे मामले में बीजेपी सरकार की मिली भगत है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *