हरियाणा कॉर्डिनेशन कमेटी पर विज का बयान, हुड्डा को पहले कमान दी, फिर काटा गला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कांग्रेस द्वारा जारी हरियाणा की कोर्डिनेशन कमेटी की लिस्ट में पहले हुड्डा को चेयरमैन बनाने और फिर उस लिस्ट को खारिज करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कांग्रेस द्वारा जारी हरियाणा की कोर्डिनेशन कमेटी की लिस्ट में पहले हुड्डा को चेयरमैन बनाने और फिर उस लिस्ट को खारिज करने के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने करारा हमला किया | विज ने कहा कि हुडा को पहले अध्यक्ष बनाया गया और फिर उनका गला काट दिया गया | यही कांग्रेस का कल्चर है |

कांग्रेस ने देश के लोगों के साथ भी यही किया है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी यही कर रही है | हरियाणा में इनकी लड़ाई आसानी से सुलटने वाली नहीं है | वहीं अरविंद शर्मा के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज सबकी पसंदीदा पार्टी है | हर कोई भारतीय जनता पार्टी में आना चाहता है कुछ लोग शामिल हो चुके हैं और बहुत से लोग सभी पार्टियों से अभी और आना चाहते हैं | जिन्हें हम देख कर लेंगे |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *