Sri Guru Ravidass Maharaj Prakash Purab: श्री गुरु रविदास महाराज जी  649वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेश स्तरीय समागम: दूसरे दिन श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम

गढ़शंकर/होशियारपुर, 5 फरवरी: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम का…

State-Level Function to mark 649th Prakash Purab of Sri Guru Ravidass Maharaj Ji: Remarkable Confluence of Faith, Service and Devotion on the Second Day
गढ़शंकर/होशियारपुर, 5 फरवरी:
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम का दूसरा दिन अत्यंत श्रद्धा, धार्मिक मर्यादा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज जी मेमोरियल, श्री खुरालगढ़ साहिब में रखे गए श्री अखंड साहिब जी के पावन पाठ में बड़ी संख्या में संगतों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई

State-Level Function to mark 649th Prakash Purab of Sri Guru Ravidass Maharaj Ji: Remarkable Confluence of Faith, Service and Devotion on the Second Day
State-Level Function to mark 649th Prakash Purab of Sri Guru Ravidass Maharaj Ji: Remarkable Confluence of Faith, Service and Devotion on the Second Day

और समस्त मानवता के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा भाईचारे की कामना की। यह भव्य समागम 6 फरवरी तक चलेगा, जिस दिन श्री अखंड साहिब जी के भोग डाले जाएंगे। समागम के अंतिम दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी गुरु चरणों में हाजिरी लगाकर प्रदेश की तरक्की, शांति और सौहार्द की प्रार्थना करेंगे।

समागम के दौरान संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस अवसर पर संत बाबा इंदर दास जी (डेरा सत साहिब, मेघोवाल गंजियां), संत महिंदर दास जी, संत प्रेम दास जी तथा संत संजीव दास जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतों ने श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं—समता, प्रेम, करुणा और मानवता को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल तथा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी ने श्रद्धापूर्वक गुरु चरणों में शीश नवाया और संगतों के साथ अरदास में शामिल होकर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और हमें आपसी सद्भाव, सहिष्णुता तथा सेवा भाव के साथ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का संदेश जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व ऐतिहासिक और भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।

Sri Guru Ravidass Maharaj Prakash Purab: श्री गुरु रविदास महाराज जी  649वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेश स्तरीय समागम: दूसरे दिन श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम
Sri Guru Ravidass Maharaj Prakash Purab: श्री गुरु रविदास महाराज जी  649वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेश स्तरीय समागम: दूसरे दिन श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 फरवरी से पूरे वर्ष चलने वाले समागमों की श्रृंखला आरंभ की है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समागम समाज को एकजुट करने, सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चेयरमैन एससी कमिशन डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और समानता आधारित समाज की नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरु जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समावेशन और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप मलिक,
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह के अलावा अन्य सिविल व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *