ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रविवार को करनाल में डॉक्टर राजीव गुप्ता की हत्या से राजनीतिक पारा तेजी से बढ़ रहा है। अपराधों को लेकर कांग्रेस जहां बीजेपी पर निशाना साध रही है, वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अफसोस जताते हुए दावा किया है कि,प्रदेश में कानून व्यवस्था चाकचौबंद है और प्रदेश की पुलिस अपराधों को नियंत्रण में रखने में पूरी तरह सक्षम है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान खट्टर ने कहा कि, उन्होंने पुलिस महानिदेशक मनोज यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि वह रात से ही पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि,प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है।

