ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। शैलजा ने आरोप लगाया कि, बीजेपी राज में देश की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है। पिछले छह सालों में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है।
उन्होंने राज्य की मनोहर सरकार को घेरते हुए कहा कि, हरियाणा में भी अब उद्योग लगातार बंद होते जा रहे हैं और बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है, किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिल पा रहा।

