ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक बड़ा स्टांप पेपर घोटाले का खुलासा हुआ है | यहां तहसील दफ्तर में एक ही स्टांप पेपर को दो बार इस्तेमाल किया गया है |
जिसे लेकर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एलएन पाराशर ने खुलासा किया है | पाराशर का कहना है कि नियमों के उल्ट 1 ही स्टांप पेपर को 2 बार इस्तेमाल करके सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है ।
Watch Video
