भारी हिमपात और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लेह-श्रीनगर NH ठप एक बार फिर श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ है। वादी में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय है। हिमपात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लेह-श्रीनगर NH ठप एक बार फिर श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ है। वादी में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय है। हिमपात और भूस्खलन की घटनाएं आम हो चली हैं, जिसकी वजह से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया है।

srinagar leh highway 2

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही करीब दो महीने का सूखे का दौर खत्म हो गया। सोनमर्ग, गुलमर्ग समेत उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, वहीं श्रीनगर समेत निचले इलाके बारिश की बूंदों से सरोबार हो गए हैं। मंगलवार को पूरे दिन न कहीं बारिश हुई और न कहीं हिमपात हुआ था।

srinagar leh highway

अलबत्ता, रात साढ़े ग्यारह बजे श्रीनगर समेत वादी के विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू हो गई और यह खबर लिखे जाने तक रूक-रूक कर हो रही है. आज तड़के 3 बजे के करीब ही गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला, राजदान पास, साधना टॉप, पवित्र गुफा, शेषनाग और पीर पंचाल के ऊपरी इलाकों में हिमपात।

srinagar leh highway 1

तड़के ये हिमपात करीब दो घंटे तक लगातार होता रहा. गुलमर्ग और उसके साथ सटे इलाको में हालांकि पिछले अक्टूबर में भी हल्का हिमपात हुआ था. लेकिन सोनमर्ग के निचले हिस्से में आज तड़के पहली बर्फ गिरी है। सोनमर्ग के अलावा नारनाग में भी हिमपात हुआ है। संबधित अधिकारियों ने बताया कि पहले बारिश और उसके बाद हिमपात के चलते जोजिला दर्रे पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। इससे सड़क पर गाड़ियां चलाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में गाड़ियों की आवाजाही योग्य बनाने के लिए श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। मौसम अनुकूल होने और सड़क साफ हो जाने पर हालांकि दोपहर बाद यातायात चालू किया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *