ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। आज करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। श्रीदेवी के पार्थिक शरीर को तिरंगे के साथ लिपेट कर ट्रक में रखा गया है।
ट्रक को सफेद फूलों के साथ सजाया गया है। इस ट्रक के पीछे कई सितारें और लाखों की भीड़ चल रही है। ट्रक पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर मौजूद है।


