ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड अभिनेत्री के आज अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके घर के बाहर हजारों लोगों का तांता लगा हुआ है। 3.30 बजे अभिनेत्री का विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि इससे पहले फैंस के लिए श्रीदेवी का शव सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा।
जहां सभी लोग उनके अंतिम दफा दर्शन कर पाएंगे। हजारो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पिछले दो दिनों से खड़े हैं। इनमें से एक शख्स ऐसे भी हैं जिनकी आंखें नहीं हैं फिर भी अभिनेत्री के एक बार दर्शन करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश से आए जतिन वाल्मीकी पिछले दो दिनों से श्रीदेवी के घर के बाहर खड़े है।
उनकी बस एक ही इच्छा है कि वो अंतिम दफा अभिनेत्री का दीदार कर सके। उत्तर प्रदेश से आए जतिन वाल्मीकी पिछले दो दिनों से श्रीदेवी के घर के बाहर खड़े हैं, जतिन ने मीडिया को बताया कि कैसे श्रीदेवी ने उनके परिवार की मदद की थी।
जतिन ने मीडिया को बताया कि श्रीदेवी बहुत ही दयालु थीं। उन्होंने मेरे भाई के ब्रेन ट्यूम के इलाज के लिए 1 लाख रुपये मुहैया करवाया थे और 1 लाख रुपये अस्पताल से कहकर माफ भी करवाए थे।



