श्री मुक्तसर साहिब में गुरुद्वारा रकाबसर साहिब में हुई गुटका साहिब की बेअदबी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के टिब्बी साहिब रोड पर दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम सशोबित गुरुद्वारा रकाबसर साहिब के सरोवर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के टिब्बी साहिब रोड पर दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम सशोबित गुरुद्वारा रकाबसर साहिब के सरोवर में शुक्रवार की बाद दोपहर करीब तीन बजे गुटका साहिब के अंग तैरते हुए देखे गए। जिसके बाद विगासु फाउंडेशन व श्री दरबार साहिब के मैनेजर ने पहुंचकर अंग सरोवर से निकाले और उन्हें अपने पास संभाला। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। रीजनल सेंटर में पढ़ने वाले छात्राओं ने शुक्रवार को विगासु फाउंडेशन के सदस्य हरप्रीत सिंह को इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जहां पर गुरुद्वारा रकाबसर साहिब के सरोवर में गुटका साहिब के अंग तैर रहे थे।
उन्होंने तुरंत ही श्री दरबार साहिब के मैनेजर बलदेव सिंह को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सरोवर से गुटका साहिब के अंग बाहर निकाले। विगासु फाउंडेशन के हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह अंग जपुजी साहिब के हैं। जोकि किसी शरारती तत्व ने फाड़कर फेंके हैं। यह तीन पन्नों के दस के करीब हैं जिन्हें एकत्रित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के अनुसार कल भी उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को बताया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया |
हरप्रीत सिंह ने बताया कि लड़कियों के बताने के अनुसार वह खुद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रंथी भी मौजूद नहीं था। जोकि 45 मिनट के बाद मौके पर आया है। बलदेव सिंह मैनेजर ने बताया कि उनकी ओर से शिरोमणि कमेटी के आदेश अनुसार यह फटे हुए अंग भेजे वहां भेजे जाएंगे। थाना सिटी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है |
Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *