ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला मुक्तसर साहिब में मलोट के गांव तरखान में एक किसान ने जहरीला कीटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त की | लगातार पंजाब में किसान आत्महत्या को गले लगा रहे है | ताजा मामला जिला मुक्तसर साहिब के शहर मलोट के गांव तरखान वाला में एक 45 साल के शख्स ने कीटनाशक दवाई निगल कर जान देने की कोशिश की | जिसके बाद किसान को अस्पताल ले जाया गया | जहां उसकी मौत हो गई | दरअसल किसान राजविंदर पाल सिंह ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त की |
किसान पर करीब 9लाख रुपए का कर्ज बताया जा रहा था | जिसके चलते वो हमेशा परेशान रहता था | किसानों को लेकर पंजाब सरकार जहां लाख दावे करती है वहीं जमीनी हकीकत की बात करें तो लगातार किसान कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे रहे है | ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब पंजाब में किसानों के हालात सुधरेंगे |
Watch Video
https://youtu.be/k94Ykdsg13w

