ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव भुंदड़ में रविवार को एक औरत की और से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी को लेकर सिख जत्थेबंदियों की ओर से बाबा बलजीत सिंह दादूवाल और अमरीक सिंह अजनाला के नेत्रृत्व में घटना की निंदा की और सिख जत्थेबंदियों की ओर से मीटिंग करने के बाद फैसला लिया गया कि इस मामले में डेरा सिरसा के मुखी गुरमीत राम रहीम को शामिल किया जाए और दोषियों के खिलाफ लगाई धाराओं को बढ़ाया जाए जिसे लेकर सिख जत्थेबंदियों की ओर से थाना कोट भाई के आगे धरना लगा दिया । उनकी मांग थी कि यह बेअदबी एक सोची समझी सजिश के तहत हुई है । उधर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की तरफ से मांगे मानने का भरोसा देने के बाद धरना उठा लिया गया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला
सिख जत्थेबंदियों ने किया थाना कोट भाई के आगे प्रदर्शन
केस में गुरमीत राम रहीम को शामिल करने की मांग
पुलिस अधिकारियों ने दिया मांगे मानने का भरोसा
Watch Video
https://youtu.be/BGshZQ_96Zo
