ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी (65) की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 112 रनों का स्कोर खड़ा किया है | श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है |
एक समय लग रहा था कि भारत 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा, और एक के बाद एक विकेट उड़ने लगा जिससे पूरा भारत में जैसे सन्नाटा सा छा गया हो | वही टीम इंडिया जो सबके छक्के छुड़ाने वाली आज खुद के छक्के छूट गए थे लेकिन धोनी की अर्धशतकीय पारी के कारण भारत 112 रनों का स्कोर बना पाया | धोनी के कारण भारतीय टीम बेहद शर्मनाक स्थिति में जाने से बच गई और इसके साथ ही वनडे प्रारूप में सबसे न्यूनतम स्कोर के रिकॉर्ड से भी |
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को एक बार फिर से यह दिखाया कि वह किस मिट्टी के बने हैं! बहुत ज्यादा दबाव में धोनी ने शानदार अर्धशतक बनाते हुए टीम इंडिया को ‘चार बड़ी शर्मिंदिगयों’ से तो बचाया ही, साथ ही उन्होंने वह बड़ा धमाका भी कर डाला | जिसका इंतजार उनके चाहने वाले बड़ी बेसब्री के साथ कर रहे थे | इस धमाके के बाद धोनी ने भारतीय क्रिकेट में अपना कद बहुत ही ऊंचा कर लिया है |



