ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी ट्रेन में पानी की बोतलों पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर का मामला अभी थमा नहीं था कि रेलवे विभाग की एक गलती सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार बता दें कि भारतीय रेलवे में यात्रियों को दी जाने वाली चाय की केतलियों पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापे जाने का मामला सामने आया है जिस पार शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रोष प्रगट किया है।
कहा जा रहा है कि शिरोमणी कमेटी ने इस पर रोष जताते हुए श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर को केतलियों पर से हटवाने के लिए कहा है। इससे पहले शताब्दी ट्रेन में मिलने वाली पानी की बोतलों पर श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापने का मामला सामने आया था पर जिस पर शिरोमणी कमेटी ने एतराज जताया और रेलवे विभाग को इसकी शिकायत की।
रेलवे विभाग ने अपनी गलती मानते हुए इस को जल्द से जल्द हटवाने के आदेश जारी किए थे पर इसके बाद इस तरह का मामला फिर से सामने आया है। गौरतलब है कि इस तरह श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीरों को छाप कर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है जिस कारण सिखों में भारी रोष पाया जा रहा है।


