ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्री देवी की मौत को लेकर केरल के जेल डीजीपी ऋषिराज सिंह के बयान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।
दरअसल एक चौंकाने डीजीपी ऋषिराज सिंह ने दावा किया कि, अभिनेत्री की मौत बाथटब में डूबने की वजह से नहीं हुई, बल्कि उनकी हत्या हुई है। हालांकि डीजीपी ने ये दावा अपने दोस्त और फॉरेंसिंक सर्जन डॉ. उमादथन के हवाले से किया है। जिनका हाल ही में निधन हो चुका है।
डीजीपी के दावे के बाद बोनी कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस दावे को बकवास करार दिया है। बोनी कपूर का कहना है कि, मैं ऐसी बकवास बातों पर कोई जवाब नहीं देना चाहता हूं। और वैसे भी ऐसी बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया जाना चाहिए। क्योंकि ऐस तरह की अनर्गल बातें आती ही रहेंगी।


