ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिग बॉस सीजन 12 में आए दिन कोई ना कोई बवाल होता रहता है जिसके कारण बिग बॉस के दर्शकों को काफी मनोरंजन भी होता है। पर बिग बॉस के घर में हंगामा करने वालों का विकेड के वार में शो के होस्ट और दबंग सलमान खान के सवालों का जवाब देना पड़ता है। इस वार सलमान के सवालों में घिरे शो के कंटेस्टेंट श्रीसंत।
सलमान ने श्री संत की जमकर क्लास लगाई साथ ही उससे कई तीखे सवाल भी पूछे। श्रीसंत पर सलमान के सवालों का ऐसा असर हुआ कि वो बाथरूम में जा कर जोर जोर से रोने लगे। बता दें कि श्री संत को जब जेल की सजा सुनाई गई थी तो उन्होने जेल में जाने से मना कर दिया था
पर शिवाशीष के समझाने पर वो जेल चले गए। पर जेल जाने के बाद श्रीसंत ने बिग बॉस को ही घटिया शो बोल दिया और साथ ही सुरभि और दीपक के साथ भी झगड़ा किया। जिसके बाद सलमान खान ने उनको समझाया और उनके किए पर कई सवाल पूछे जिसके बाद सलमान ने उनकी क्लास लगा दी।


