स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, भारत में 5 दिनों में 281 करोड़ से ज्यादा की कमाई

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे‘   पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए …

स्पाइडर-मैन

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे  पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए  दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की।

फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।

फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन (सोमवार) 23.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, चौथे दिन यानि कि रविवार को फिल्म ने 77.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 927 मिलियन डॉलर (करीब 8,894 करोड़ रुपये) का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

भारत और दुनिया भर में मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डेआने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

 अन्य खबरें जानें-

ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਾਰਜ ਹੋਏ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਡਿਜੀਟਲ: ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਮਾਈਨਿੰਗ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਸਿਸਟਮ (ਪੀ.ਐਮ.ਐਮ.ਐਸ) ਪੋਰਟਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *