लोकसभा में सोमवार को पेश होगा एसपीजी संशोधन विधेयक, जानें क्या है पूरी खबर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार एसपीजी एक्ट में बदलाव करने के लिए सोमवार को  इस संबंध में एक संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश करेगी, संसदीय कार्य…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार एसपीजी एक्ट में बदलाव करने के लिए सोमवार को  इस संबंध में एक संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश करेगी, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस बात की जानकारी दी।

एसपीजी संशोधन विधेयक पर लगी मुहर

मोदी सरकार कल‘विशेष सुरक्षा समूह अधिनियम’SPG एक्ट संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करने वाली है। जिसको लेकर सरकार की तरफ से सारी तैयारियां  पूरी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि, SPG एक्ट संशोधन विधेयक में पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार को एसपीजी की सुरक्षा के दायरे से बाहर रखने के प्रस्ताव पर हरी झंडी मिल चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि, एसपीजी कमांडो देश के प्रधानमंत्री,और उनके परिजनों के सदस्यों की सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *