Panipat Accident:
पानीपत में समालखा के गांव डिकाडला में बुधवार रात स्कॉर्पियों ने गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विनोद ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है (Panipat Accident) कि तीनों की हत्या की गई है।
सड़क किनारे कर रहे थे बातचीत
पुलिस ने रात को ही स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को करीब नौ बजे बजे विनोद अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में आट्टा रोड पर उनकी मुलाकात नरेंद्र और अनीप के साथ हुई। जिसके बाद तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिजनों ने का कहना है कि यह हादसा नहीं है। साजिश के तहत तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गहनता से जांच करने की मांग की है।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Speaker Urges Citizens to Claim ₹10 Lakh Free Healthcare & Embrace Daily Fitness
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



