ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत ने ओडिशा के बालासोर टेस्टिंग रेंज से परमाणु क्षमता युक्त स्वदेशी मिसाइल अग्नि-3 का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने निर्धारित वक्त में अपने सभी लक्ष्यों को हासिल किया। ये मिसाइल पाकिस्तान में स्थित किसी भी ठिकाने को पल भर में नेस्तनाबूद कर सकती है।
अग्नि-3 मिसाइल आधे चीन में कहीं भी मार कर सकती है
पाकिस्तान और चीन से लगातार बढ़ते खतरों को देखते हुए भारत अपनी सभी रक्षा तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। जिसके फलस्वरूप अग्नि-3 मिसाइल का परीक्षण किया।
मिसाइल को मोबाइल लांचर से फायर किया गया
बतादें बालासोर के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर बनी इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज के लांच कॉम्प्लेक्स-4 से इस मिसाइल को मोबाइल लांचर से फायर किया गया। मिसाइल का रात्रि परीक्षण सेना के यूजर ट्रायल्स के रूप में किया गया।


