स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा लोगों से बीमारी मुक्त जीवन के लिए योग अपनाने की अपील

चंडीगढ़, 21 जून : पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों से योग अपनाने…

Disease-Free Life

चंडीगढ़, 21 जून : पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों से योग अपनाने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि योग जीवन में बदलाव लाने और लंबा तथा बीमारी मुक्त जीवन प्रदान करने वाली रचनात्मक शक्ति है।

अपने संदेश में स्पीकर ने जोर देते हुए कहा कि योग से रोजमर्रा के कामों में मन लगता है, गहरी शांति मिलती है और स्वस्थ जीवन-शैली का संचार होता है। स. संधवां ने कहा, ”हम सभी को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा योग करना चाहिए।”

स्पीकर संधवां ने कहा कि ”सीएम दी योगशाला” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षकों द्वारा पंजाब के लोगों को मुफ्त योग प्रशिक्षण प्रदान करने की अनोखी पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवन-शैली को बढ़ावा देना, बीमारियों को रोकना और राज्य भर के हर घर में योग की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

स्पीकर संधवां ने ‘सीएम दी योगशाला योजना’ के लिए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि योग को ऐतिहासिक रूप से राजाओं की विशेष विरासत के रूप में देखा जाता था, लेकिन इस पहल ने योग को लोकतांत्रिक बना दिया है ताकि आम आदमी का जीवन लंबा और स्वस्थ हो सके।

बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पीकर ने कहा कि आधुनिक जीवन-शैली ने डिप्रेशन, ब्रेन स्ट्रोक और हृदय रोगों जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में वृद्धि की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दैनिक व्यायाम और योग इन आधुनिक स्वास्थ्य संकटों का मुकाबला करने के लिए अचूक उपाय के रूप में काम करते हैं।

स्पीकर संधवां ने आगे कहा कि नियमित योग करने से न केवल स्वास्थ्य बना रहेगा बल्कि वर्तमान बीमारियों को जड़ से खत्म करने में भी मदद मिलेगी। इस वैश्विक जशन के अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने दोहराया कि प्रत्येक व्यक्ति को सुंदर और स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है, जो कि रोजाना 30 मिनट के योग अभ्यास से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा: ”योग अपनाएं और स्वस्थ रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *