स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

चंडीगढ़, 28 जून 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के मौजूदा न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधू…

Kultar Singh Sandhwan

चंडीगढ़, 28 जून 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के मौजूदा न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधू के आकस्मिक एवं असामयिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।

स्पीकर संधवां ने न्यायमूर्ति सिंधू को एक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ के रूप में याद करते हुए कहा कि वे गहन कानूनी ज्ञान, निष्पक्षता और न्याय के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सदैव सम्मानित रहेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति सिंधू द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा मानवीय गरिमा को बनाए रखने के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था पर सदैव अमिट छाप के तौर कायम रहेगी ।

स्पीकर ने कहा कि उनके असामयिक निधन से भारतीय न्यायपालिका तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के विधिक समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति सिंधू के रूप में न्याय जगत ने एक ऐसे विद्वान, संवेदनशील और समर्पित न्यायाधीश को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

दिवंगत न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधू के शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों तथा समूचे विधिक समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *