Trump Spain Threat and Strait of Hormuz:
ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्द ने पुरी दुनिया में तहलका मचा रखा है. दुनिया भर का 20 % तेल का रास्ता जो ईरान ने बंद कर रखा है इस पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दि है. ट्रंप ने स्ट्रेट आफ हार्मोस से गुजरने वाले टैकरों के लिए सुरक्षा देने की बात कही है. इसके साथ स्पेन ने अमेरिका को अपने सैन्य बेस के इस्तेमाल के लिए माना कर दिया. इस पर भी ट्रंप ने उन्हें धमकी दी है.
Trump Spain Threat and Strait of Hormuz-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा देगी. अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण इस समुद्री रास्ते से गुज़रने वाले जहाज़ों का यातायात लगभग ठप हो गया है. यह रास्ता पर्शियन गल्फ़ और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है.
दुनिया में तेल और गैस सप्लाई के लिए यह सबसे अहम रास्तों में से एक है. हर दिन क़रीब 2 करोड़ बैरल तेल इसी रास्ते से गुज़रता है.ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने एक संघीय एजेंसी को निर्देश दिया है कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार के लिए ‘पॉलिटिकल रिस्क इंश्योरेंस और गारंटी’ दी जाए.
स्पेन से बंद हो सकता है व्यापार-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन को सभी व्यापार बंद करने की धमकी दी है. इसका कारण यह है कि स्पेन ने ईरान में चल रहे ऑपरेशन के लिए अमेरिका को अपने सैन्य बेस के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया. व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान ट्रंप ने स्पेन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि स्पेन का रवैया ‘बहुत ख़राब’ रहा है. उन्होंने कहा, “हम स्पेन के साथ सभी व्यापार बंद कर सकते हैं. हम स्पेन से कोई लेना-देना नहीं रखना चाहते. ट्रंप के इस बयान से दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव और बढ़ सकते हैं. स्पेन पहले भी नेटो सहयोगियों से रक्षा खर्च बढ़ाने की ट्रंप की मांग का विरोध करता रहा है.



