ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज –नागरिकता संशोधन बिल पर राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। इस दौरान जदयू सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विपक्ष लगातार इस बिल को लेकर अफवाह फैला रहा है। इस बिल में संविधान का उल्लंघन नहीं किया गया है,और ना ही आर्टिकल 14 का उल्लंघन किया गया है,बतादें जदयू ने इस बिल का राज्यसभा में समर्थन किया है।
सरकार को वादा तोड़ने में महारत हासिल
इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली ने कहा कि अगर सदन में किसी विशेष समुदाय के नाम लेने पर आपत्ति हो सकती है, लेकिन ये जो बिल आया है वो इसका उल्लंघन करता है। भारत का संविधान किसी धर्म विशेष के लिए नहीं बना है, ऐसे में जो भी इस देश को किसी एक धर्म का राष्ट्र बनाना चाहता है तो उसका खंडन होना चाहिए,बीजेपी कि सरकार ने नोटबंदी, अर्थव्यवस्था, कश्मीर की बात की लेकिन हर बार सरकार ने वादा तोड़ा है, सरकार को वादा तोड़ने में महारत हासिल है।
भारत में मुसलमानों को मिला बराबरी का अधिकार
इससे पहले अपने भाषण मेें बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय था जब भारत में हिंदू बहुसंख्यक थे और पाकिस्तान में मुस्लिम, इस बात को मान लीजिए. भारत में मुसलमानों को बराबरी का अधिकार मिला है, लेकिन पाकिस्तान-अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ बराबरी नहीं हुई।




