SOTY 2 : करण की फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या करेंगी डेब्यू

Chandigarh : बॉलीवुड में स्टार किड्स को लांच करने के तमाम टोटके किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों से नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की फिल्मों…

Chandigarh : बॉलीवुड में स्टार किड्स को लांच करने के तमाम टोटके किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों से नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की फिल्मों से स्टार किड्स के डेब्यू के प्रचलन तेजी से बढ़ा है। यहां तक कि कई टॉप स्टार भी इनके फिल्म प्रोमोशन को किसी ना किसी रूप में एनडॉर्स करते हैं। मकसद एक है कि इनके डेब्यू को यादगार बना दिया जाए। रणबीर कपूर, सोनम कपूर, अथिया शेट्टी, आलिया भट्ट, करण देओल, वरूण धवन से लेकर कई स्टार किड्स हैं, जिनके डेब्यू को शानदार तरीके से प्रमोट किया गया।

Ananya Pandey (File Photo).
Ananya Pandey (File Photo).

इन्हीं स्टार किड्स में एक नाम और जुड़ गया है, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का। राइटर, डायरेक्टर और एक्टर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अनन्या बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, जबकि उनके अपोजिट होंगे ‘हीरोपंती’ फेम एक्टर टाइगर श्राफ। कहा तो ये भी जा रहा है कि अनन्या बॉलीवुड की जानी-मानी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला से ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके अलावा वो एक्टिंग के गुर भी सीख रही हैं। शुरू में खबर उड़ी थी कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अनन्या को लांच करेंगे, लेकिन ये गॉशिप ही बना रहा।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में पहले श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को साइन करने की बात की जा रही थी। यहां तक कि सारा अली खान और दिशा पाटनी के नाम पर भी चर्चा हुई, लेकिन आखिर में अनन्या पांडे को साइन किया गया। ये भी खबर है करण जौहर एक मराठी फिल्म को हिंदी में बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें बतौर लीड रोल के लिए जाह्नवी कपूर को साइन करने की बात हो रही है। अब सच क्या है वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *