Sonipat Murder: सोनीपत में इनेलो नेता भूपेंद्र उर्फ बीनू दहिया की निर्मम हत्या, शव जलाने की भी कोशिश, दिल्ली कार्यालय में हुई वारदात

Sonipat INLD Leader Murder: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. राई हल्का इनेलो के युवा अध्यक्ष और नाहरी…

Sonipat INLD Leader Murder:

हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. राई हल्का इनेलो के युवा अध्यक्ष और नाहरी गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ बीनू दहिया की देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने शव को जलाने का प्रयास किया, बल्कि मौके पर मौजूद नकदी को भी आग के हवाले कर दिया. वारदात दिल्ली के लामपुर बॉर्डर पर स्थित भूपेंद्र के प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय में हुई. मृतक के शरीर पर चोट के कई गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा रहा है.

आखिरी कॉल के बाद टूटा संपर्क-

परिजनों के अनुसार भूपेंद्र 1 जनवरी को घर से पेमेंट लेकर निकला था. उसने बैंक से भी नकदी निकलवाई थी. उसे लामपुर क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर को करीब 14 से 15 लाख रुपये देने थे. मृतक के ताऊ के लड़के शशि ने बताया कि शाम करीब 6:05 बजे भूपेंद्र के मोबाइल पर आखिरी कॉल रिसीव हुई थी. इसके बाद 6:30 बजे के बाद उसका फोन बंद या रिसीव नहीं हुआ. आमतौर पर भूपेंद्र शाम 8 बजे तक घर लौट आता था. रात 9 बजे तक संपर्क न होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

ऑफिस में मिला शव, नकदी जलाने के सबूत-

रात करीब 11:20 बजे परिजन दिल्ली के लामपुर स्थित फार्म हाउस के पीछे बने ऑफिस पहुंचे, जहां भूपेंद्र की डेड बॉडी पड़ी मिली. उसकी गाड़ी भी मौके पर खड़ी थी. फॉरेंसिक टीम के अनुसार करीब 1 से 1.5 लाख रुपये को तसले में डालकर जलाया गया था. रात 11:44 बजे दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, जो रात करीब 4 बजे तक चली. हरियाणा में इनेलो नेताओं की सुरक्षा और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल मामले की जांच दिल्ली के नरेला थाना पुलिस द्वारा की जा रही है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है.

अन्य खबरें जानें-

Kriti Sanon and Kabir Bahia ਨੇ ਜਨਤਕ ਕੀਤਾ ਆਪਣਾ ਰਿਸ਼ਤਾ? ਇੱਕੋ ਕਾਰ ‘ਚ ਹੋਏ ਸਪੌਟ

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *