ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता कानून को लेकर पूर्वोत्तर में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि,गृह मंत्री अमित शाह खुद नॉर्थ-ईस्ट जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
पूर्वोत्तर के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू
बतादें नागरिकता कानून का देशभर में विरोध हो रहा है, लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैॆ, तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी नागरिकता कानून को लेकर हिंसक झड़प देखने को मिल रही है। कई इलाकों में कर्फ्यू लागू है, साथ ही भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
बताया जा रहा है कि अमित शाह नॉर्थ-ईस्ट का दौरा करने वाले थे, लेकिन उन्होंने राज्य में बिगड़ते हालात के बाद अपना दौरा रद्द कर दिया।
इंडिया गेट धरने पर बैठी प्रियंका गांधी
वहीं जामिया में हुई हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठ चुकी हैं, इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश गुंडों की जागीर नहीं है,प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हुए हैं।


