ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं । अऩिल के घर लगातार मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है । सोनम की मेंहदी की तस्वीरें सामने आई है । घर पर मेहंदी की रस्म पूरी की गई है ।
कई सितारों ने की शिरकत
कई स्टार्स ने सोनम के साथ मेंहदी की रस्म की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है । हाथों में मेहंदी लगाकर सोनम कपूर उनके साथ पोज दे रही हैं । फोटोज़ में होने वाली दुल्हनिया काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं ।




