सोनाली फौगाट को अपनो से ही जान का खतरा, करवाया केस दर्ज!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की टिक-टोक क्वीन सोनाली फोगाट का ब्यान आया है कि उन्हे अपने जीजा और बहन से जान से मारने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की टिक-टोक क्वीन सोनाली फोगाट का ब्यान आया है कि उन्हे अपने जीजा और बहन से जान से मारने की धमकी मिल रही है। बता दें कि टिक-टोक क्वीन सोनाली फोगाट बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ी हैं। सोनाली ने अपनी बहन और जीजा के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फतेहाबाद पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में सोनाली फोगट ने बताया की मंगलवार रात वो अपने गांव भूथनकलां गईं थी, जहां उनसे मिलने कुछ लोग आए हुए थे। इन लोगो में उनकी बहन रूकेश  और जीजा अमन पूनिया भी थे, जिन पर सोनाली ने आरोप लगाया है कि, सबके जाने के बाद उनकी बहन और जीजा ने उनके साथ झगड़ा किया और आपस में काफी मारपीट भी हुयी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

सदर थाना फतेहाबाद के एसएचओ प्रहलाद सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, सोनाली फौगाट की शिकायत पर उसकी बहन और जीजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धमकी देने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है, पुलिस के मुताबिक झगड़े के पीछे कोई राजनितिक मसला नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *