ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में रिश्तों पर पैसे भारी हो गए है जिस कारण ये कहना बिल्कूल गलत नहीं होगा कि आज के समय में पैसों के खातिर रिश्तों का भी खुन किया जा सकता है। आज रिश्ता उनके पास ही है जिनके पास पैसे है ऐसे ही मां बाप के साथ वहीं बच्चे है जिनको अपने मां बाप की जायदाद प्यारी है यदि मां बाप अपने बच्चों को उनकी हरकतों की वजह से जायदाद देने से इंकार देते है तो बच्चे जायदाद के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते है।
ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है जहां पर जायदाद की खातिर एक बेटे ने अपने पिता के त्याग को भूला कर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार हरभजन सिंह पेशे से डॉक्टर का काम करता था और उसका बेटा भी यही काम किया करता था। बाप बेटे का बीच हमेशा जायदाद को लेकर झगड़ा रहता था।
इसी झगड़े के कारण हरभजन के बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता पर लकड़ी के साथ हमला कर दिया है जिस कारण हरभजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में जायदाद के कारण खूनी रिश्ते शर्मशार हो गए है।


