ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के दलदल में पंजाबी नौजवान धसते जा रहे है पर पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही है। पंजाब के नौजवान नशे के इतने आदी हो गए है कि वो इसकी पुर्ति के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। ऐसा ही ताजा मामला मोगा से सामने आया है जहां पर एक युवक ने अपने पिता की हत्या नशे के कारण कर दी।
बताया जा रहा है कि वो अपने पिता को नशे की पुर्ति के लिए जमीन को बेचने के लिए दबाव डाल रहा था पर उसके पिता ने इस बात में अपनी स्वीकृति नहीं दी तो उसने अपने पिता को जान से मार दिया।
जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि खुनी रिश्तों पर नशा भारी पड़ गया। गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी नौजवान ने नशे को लेकर किसी खतरनाक वारदात को अंजाम ना दिया हो। पर पंजाब सरकार नशे को लेकर अहम कदम नहीं उठा रही है जिस कारण पंजाब का भविष्य नशे के हवाले होता जा रहा है।


