एक बार फिर खूनी रिश्ते पर भारी पड़ा नशा, बेटे ने किया पिता का कत्ल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशा पंजाब के नौजवानों को अपने शिकंजे में कसते जा रहा है। नौजवान नशे में इस कदर डुब चुके है जिसके बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशा पंजाब के नौजवानों को अपने शिकंजे में कसते जा रहा है। नौजवान नशे में इस कदर डुब चुके है जिसके बाद वो किसी भी अपराध को अंजाम देने को एक बार भी संकोच नहीं करेंगे। नशे की पुर्ति के लिए इंसानी रिश्ते शर्मसार हो गए है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि नशा खुनी रिश्ते पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहा है। ऐसा ही मामला फरीदकोट के गांव बिशनदी से सामने आया है जहां पर एक बेटे ने नशे की खातिर अपने ही पिता को जान से मार दिया।

dead

मिली जानकारी अनुसार 25 साल का युवक नशे का आदी था नशे के कारण अपनी सारी जिंदगी तबाह कर चुका था। नशे के कारण उसके नाम की जमीन भी नशे की भेट चढ़ चुकी थी जिस कारण युवक का पिता उसको लगातार नशे से दूर रहने का दबाव डाल रहा था। इस के चलते लगातार पिता और बेटे के बीच झगड़ा रहता था।

drugs

युवक लगातार अपने पिता से बची हुई जमीन को अपने नाम करवाने की मांग कर रहा था पर उसका पिता इस बात को मान नहीं रहा था। गुस्से में आकर रात को उसने अपने पिता के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिस कारण उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *