जेल में बंद पी चिदंबरम का आज 74वां जन्मदिन, बेटे कार्ति ने लिखा ने लिखा भावुकता भरा लेटर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम का आज यानी 16 सितंबर को 74वां जन्म दिन है। लेकिन जेल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम का आज यानी 16 सितंबर को 74वां जन्म दिन है। लेकिन जेल में बंद होने की वजह से वे इस खास दिन को मनाने के लिए अपने परिवार के साथ शरीक नहीं हो सकते। इस खास दिन पर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने उन्हें एक लेटर लिखकर उनके लिए अपना प्यार व सम्मान व्यक्त किया।

ये लिखा है लेटर में
लेटर में बेटे कार्ति ने लिखा, आज आप 74 साल के हो गए लेकिन कोई 56 आपको रोक नहीं सकता। आप कभी भी भव्य समारोह नहीं मनाते थे आजकल हमारे देश में हर छोटी चीज पर बड़ा जश्न होने लगा है। कार्ति ने आगे लिखा बिना आपके यह जन्मदिन पहले जैसा नहीं होगा। हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। हम सबको अनुपस्थिति बहुत खल रही है। हम चाहते हैं कि आप हम सबके साथ केक काटने के लिए जल्दी घर वापस आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *