पिता ने की हैवानियत की हदें पार, दो दिन से पांव में बेड़ियां डालकर बांधा नाबालिग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद के गांव खरकरामजी में शराबी पिता ने हैवानियत की हद पर पार करते हुए बेटे पर दिल दहला देनेवाला कहर ढाया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद के गांव खरकरामजी में शराबी पिता ने हैवानियत की हद पर पार करते हुए बेटे पर दिल दहला देनेवाला कहर ढाया | उसने नाबालिग बेटे को पहले बुरी तरह पीटा और फिर जंजीर से जकड़ दिया और पैर में जंजीर बांधकर दो दिन उसके साथ लगातार मारपीट करता रहा | पिता जब बाहर गया तो नाबालिग किसी तरह बाहर निकला और पड़ोसियों के पास पहुंचा | पड़ोसियों ने चाइल्ड हेल्प नंबर पर सूचना देकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया | 16 वर्षीय लड़़के ने बताया कि उसका पिता मंगल सिंह शराब पीने का आदी है | जब वो दो या तीन साल का था तो उसके माता-पिता का तलाक हो गया था | इसके बाद वो कैथल के गांव नंदकरण माजरा में अपनी बुआ के पास रहता था |

Jind

दो साल पहले वो गांव खरकरामजी में अपने पिता के पास आकर रहने लगा तो बीते छह महीने से पिता शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था | लड़के ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वो खाना बना रहा था तब उसके पिता ने उसे डंडों से पीटा और कमरे में बंद कर दिया | थोड़ी देर के बाद उसका पिता बाजार से पशुओं को बांधने वाली चेन खरीदकर लाया और उसके एक पांव में डालकर बेड से बांध दिया |

Jind

बुधवार देर शाम जब पिता शराब लाने के लिए ठेके पर गया तो उसने पास पड़ी एक लोहे की पाइप से बेड को तोड़ दिया और घर से बाहर निकलकर पड़ोस में रहने वाले दोस्त को घटना की जानकारी दी | जिसने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया | वहां चिकित्सकों ने सूचना पुलिस को दी | पुलिस नाबालिग के बयान दर्ज करने के लिए साथ ले गई |

Jind

सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है | वहीं चाइल्ड हेल्प नंबर के सदस्य हरिओम ने बताया कि नाबालिग को बंधक बनाने की सूचना मिली थी | बच्चे का मेडिकल करवाया है | पुलिस के साथ बाल संरक्षण विभाग की टीम भी इस मामले की जांच करेगी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *