ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस के लिए सोशल मीडिया एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आया है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बावजुद भी गैंगस्टर सोशल मीडिया पर बेखौफ धमकी दे रहे है। इस मामले पर डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों को काबू करने के लिए मुहिम छेड़ी हुई है। पर उनके द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना काफी चुनौतीपुर्ण हो गया है।
जिस कारण उनको पकड़ना भी मुश्किल होता जा रहा है। पर गैंगस्टरों पर जल्द लगाम लगाया जा सकेंगा। जिसके लिए मोहाली और जालंधर में उच्च तकनीक वाला साईबर सैल स्थापित किया जाएगा। साथ ही उनका ये भी कहना है कि जेलों में मोबाइल सिग्नल को रोकने के लिए जैमर भी लगाए जाएगे।
सूत्रों का ये भी कहना है कि पंजाब पुलिस में और भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही डीजीपी का ये भी कहना है कि गश्त करने वाले पुलिस की पार्टियां, ट्रैफिक पुलिस और पुलिस अधिकारियों को घटना की रिकॉर्डिग करने के लिए विशेष कैमरे भी दिए जाएंगे।


