ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया । दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था। बतादें दो दिन पहले उन्नाव में 5 आरोपियों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था।
ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा ज्यादा जलने से हुई मौत
वही अब ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा हाल है कि, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत ज्यादा जल जाने के कारण से हुई है,जानकारी देते हुए सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती है कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत ज्यादा जल जाने के कारण हुई है, पोस्टमॉर्टम के दौरान जहर, घुटन का कोई संकेत नहीं मिला
घटना के बाद लोगों में आक्रोश
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है, लोग ज्यादा भड़के हुए है,वही सपा और कांग्रेस ने लखनऊ में इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया, पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव और मायावती ने राज्य सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है,यही नहीं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने उन्नाव पहुंची थीं है।


