ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के टोहाना में सड़क निर्माण के कार्य के दौरान खुदाई में अचानक एक नाग- नागिन का जोड़ा निकल आया। नाग सड़क खुदाई के दौरान घायल हो गया था, नागिन उसे छोड़कर जा ही नही रही थी, जिसे देखकर लोग घबरा गए। जिसके चलते तुरंत ही वन्यजीव रक्षक को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर नाग ीक मरहम- पट्टी की।
हालांकि जब डॉ. नाग की मरहम पट्टी कर रहे थे, तो नागिन उनके ऊपर झपट पड़ा, लेकिन फिर अपना नाग को सुरक्षित देखकर वो शांत भी हो गई। उपचार के बाद दोनों नाग- नागिन को सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया।

