दिल्ली: 100 साल पुराने मंदिर में तोड़ी मूर्तियां, धर्मयुद्ध में बदला दो समुदाय का झगड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद कितना भयानक हो सकता है, ये समझने के लिए आपको दिल्ली की चावड़ी बाजार के पास स्थित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद कितना भयानक हो सकता है, ये समझने के लिए आपको दिल्ली की चावड़ी बाजार के पास स्थित लाल कुआं इलाके तक जाना पड़ेगा। जब देश में हिंदू-मुसलमान की बात होने पर गाय और गोहत्या की बात तुरंत जुबान पर आ जाती हो, जब हिंदू-मुसलमान की बात होने पर पहलू खान याद आते हों, या ऐसा ही कोई और नाम जो भीड़ की हिंसा का शिकार हुआ, ऐसे लोग तुरंत याद आते हैं।

100 साल से भी ज्यादा पुराना है मंदिर
बात लाल कुआं इलाके की हो रही थी। बात दो समुदाय के बीच टकराहट की हो रही थी, लेकिन होते-होते रह गई। देर रात के कुछ वीडियो वायरल होते हैं। ये वीडियो पुरानी दिल्ली के लाल कुआं बाजार के ‘गली दुर्गा मंदिर’ के हैं। लोकल पुलिस बताती है कि भोलेनाथ, मां दुर्गा और राम दरबार के साथ ही कई देवी-देवताओं वाले छोटे से मंदिर में रात 12 बज कर 42 मिनट पर पत्थर फेंके गये। मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। एक छोर पर हिन्दू और तीन तरफ मुसलमान रहते हैं। लोकल लोग बताते हैं कि बाइक की पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जो धार्मिक होने लगा। भीड़ जमा होने लगी और पौने एक बजे रात में पत्थर फेंके गये।

मुस्लिम युवक से की गई मारपीट
नशे की हालत में कुछ लोगों ने पार्किंग को लेकर एक मुस्लिम युवक को पीटा था, जिसके बाद लिंचिंग की अफवाह फैलने लगी। घायल युवक को देखकर गली के युवक गुस्से में आ गये। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाई और युवक की पिटाई करने वालों में से एक को पकड़ लिया। हालांकि बाकि आरोपी अभी भी फरार हैं। लोकल लोग इस घटना को बुरे सपने जैसा बताते हैं। मंदिर में तोड़फोड़ का अफसोस भी जताते हैं। वहीं दूसरी तरफ की प्रतिक्रिया डराने वाली है। वे कहते हैं कि घटना के वक्त लोग सोये हुए थे, नहीं तो हालात बिगड़ भी सकते थे। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित युवक को निगरानी में रखा है, साथ ही उस परिवार से भी मिलने पर रोक है। जिसे मारपीट के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

VIDEO भी देखें..

https://www.youtube.com/watch?v=iI657mJ8TUY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *